लाइव न्यूज़ :

झारखंड: थाने में अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2019 18:27 IST

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. महिला देर रात चुटिया रेलवे कॉलोनी में भटकते हुए एक घर का दरवाजा खटखटाती हुई पाई गई थी. सूचना पाकर पुलिस ने महिला को थाने ले आई जहां वह आज सुबह मृत पायी गई. 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.

झारखंड की राजधानी रांची के महिला थाना आश्रय में एक महिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. महिला थाना परिसर में श्री बाई नाम की एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. देर रात पीसीआर वैन महिला को लेकर थाना पहुंची थी. किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसलिए उसे महिला थाने में रखा गया था. उसने आत्महत्या क्यों की? पुलिस इसकी जांच कर रही है. अबतक उनके परिजनों का पता नहीं चला है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. महिला देर रात चुटिया रेलवे कॉलोनी में भटकते हुए एक घर का दरवाजा खटखटाती हुई पाई गई थी. सूचना पाकर पुलिस ने महिला को थाने ले आई जहां वह आज सुबह मृत पायी गई. 

यह घटना आज सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि चुटिया इलाके से बरामद महिला दिमागी तौर पर अर्धविक्षिप्त थी. महिला के पति का नाम सुकना राम है जो  गुमला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, महिला ने सुबह 4 बजे आत्महत्या की वहां रह रही दो और महिला द्रोपदी कुमारी और मेणुका मंडल ने सबसे पहले देखा और शोर मचा दिया है. रात में जब महिला को पुलिस आश्रय लेकर पहुंची तो महिला लगातार यह शिकायत कर रही थी कि कोई उसका पीछा कर रहा है. हालांकि पुलिस को कोई नहीं मिला. अब इस मामले की जांच हो रही है.  

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह