लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बाजार से लौट रही महिला के साथ तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, पति को पेड़ से बांधकर रखा सामने, जानें पूरा मामला  

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2020 06:13 IST

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों की उसपर पहले से बुरी नजर थी. पीड़िता द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, झिकरा गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट से शाम को वह अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान झिकरा जंगल के पास गैंगरेप किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों आरोपी गोपीकांदर थानाक्षेत्र के नेमोडीह गांव के रहने वाला हैं. आपस में रिश्तेदार हैं.आरोपियों ने उसके पति को बांध दिया और पत्नी को जंगल के बीच ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थानाक्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां 24 वर्षीया महिला से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त महिला पति के साथ हाट से वापस लौट रही थी. इसी दौरान सुनसान इलाके में तीनों आरोपियों ने पति को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और महिला से गैंगरेप किया. पीड़िता के बयान पर काठीकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने उसके पति को बांध दिया और पत्नी को जंगल के बीच ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. गैंगरेप की शिकार हुई महिला ने काठीकुंड़ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 तीनों आरोपी गोपीकांदर थानाक्षेत्र के नेमोडीह गांव के रहने वाला हैं. आपस में रिश्तेदार हैं. उनमें से एक गांव का मुखिया है. जरमुंडी एसडीपीओ अनिमेष नथानी ने कहा कि महिला अपने पति के साथ झिकरा गांव साप्ताहिक हाट गई थी. घर लौटने में अंधेरा हो गया. रास्ते में पीछा कर तीनों आरोपी ने पति को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और कुछ दूर ले जाकर महिला से गैंगरेप किया. आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता पेड़ में बंधे पति को मुक्त कराया. और दोनों घर चले गये. 

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों की उसपर पहले से बुरी नजर थी. पीड़िता द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, झिकरा गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट से शाम को वह अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान झिकरा जंगल के पास गोपीकांदर के नामोडीह निवासी दुर्गा देहरी, देवेंद्र देहरी व सोनू देहरी उसे पकड़ कर जंगल में ले गये और उसके पति को गमछा से बांध दिया. तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद एसडीपीओ पूज्यप्रकाश ने घटना स्थल का जायजा लिया. थाना प्रभारी साकिब तनवीर खान ने बताया कि भादवि की धारा 323, 341, 342, 376 डी, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद