लाइव न्यूज़ :

झारखंडः कलयुगी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया बलात्कार फिर कराया गर्भपात, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2018 17:51 IST

आरोपी मोहम्मद नेसार अंसारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लू मोड इलाके से गिरफ्तार किया है।

Open in App

रांची, 22 जुलाई: झारखंड के चतरा जिले के सदर थानान्तर्गत मोकतमा गांव में एक कलयुगी शिक्षक के द्वारा अपनी नाबालिग शिष्या के साथ बलात्कार करने व उसके बाद उसका गर्भपात करवा देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद नेसार अंसारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लू मोड इलाके से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राम अवध सिंह ने बताया कि पीडित छात्रा के फर्द बयान पर शिक्षक के विरूद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिक छात्रा के साथ बलात्कार व गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव में द ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल नामक विद्यालय का संचालन करने वाले शिक्षक मोहम्मद नेसार अंसारी पर गांव की ही एक नाबालिग हरिजन छात्रा ने डरा धमका कर बलात्कार करने और गर्भवती होने पर गलत दवा खिलाकर गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं शिक्षक विद्यालय बंद कर फरार हो गया था। 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया व ग्रामीण सदर थाना पहुंचकर पुलिस से आरोपी शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान में जुट गई थी। वहीं शिक्षक विद्यालय बंद कर फरार हो गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक-शिष्य के पाक रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक को न्यायालय से कडी से कडी सजा हो इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह