लाइव न्यूज़ :

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चाकू के बल पर युवती से किया रेप, पीड़िता ने कहा- ओवरब्रिज से उसे हर दिन ऑफिस छोड़ने जाया करता था

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2020 08:24 IST

बर्खास्त पुलिसकर्मी युवती से न सिर्फ रेप किया बल्कि उसको अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी के द्वारा चाकू के बल पर रेप करने और पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पुलिसकर्मी मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लंबे समय से युवती का यौन शोषण कर रहा था. पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में वर्ष 2016 में पुलिस विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था.पीड़िता के अनुसार, आरोपित मुकेश वर्मा ने उसे किशोरगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी लगा दी थी. नौकरी लगाने के बाद वह ओवरब्रिज से उसे हर दिन ऑफिस छोड़ने जाया करता था. 16 दिसंबर 2019 को वह ऑफिस ले जाने के दौरान अपने घर ले गया और वहां चाकू के बल पर उसके साथ रेप किया. दोबारा 12 फरवरी 2020 को अपने घर ले गया. मारपीट कर रेप किया. इसकी वीडियो बना ली. इसके बाद से ब्लैकमेल कर रहा था.

आरोपी मुकेश वर्मा ने पीड़िता से कहा कि वह पुलिस वाला है. उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. परेशान होकर पीडि़ता ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी की मदद से जगन्नाथपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई.आरोपी मुकेश के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि जगन्नाथपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मृतक की बेटी को न्याय दिलाने की बात कहकर मुकेश ने उसके साथ भी यौन शोषण किया. पीडि़ता की मां ने आरोप लगाया है कि उसने कई नाबालिगों को नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देकर उनका यौन शोषण किया है. 

टॅग्स :रेपझारखंडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह