लाइव न्यूज़ :

सिमडेगाः नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म, 58 वर्षीय शख्स अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2021 18:01 IST

झारखंड में सिमडेगा जिले के घुटबहार कुंवरटोली गांव का मामला है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नजदीक के जंगल से पकड़ लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमां के काम पर चले जाने के बाद घर पर दो साल से दुष्कर्म कर रहा है।किशोरी के पिता केरल में काम करते हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नजदीक के जंगल से पकड़ लिया गया। पीड़िता (14) ने अपने बयान में कहा कि घुटबहार कुंवरटोली गांव में पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति मां के काम पर चले जाने के बाद घर पर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है।

किशोरी के पिता केरल में काम करते हैं। किशोरी ने कहा कि आरोपी उसे किसी से खुलासा करने पर गंभीर परिणाम होने की धमकी देकर लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने हाल ही में अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

बहू और उसके प्रेमी ने ईंट से कुचल कर सास की हत्या की

 बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की ईंट से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव में ईंट से कुचलकर भोला देवी (55) की हत्या कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि भोल देवी का बेटा प्रताप यादव हैदराबाद में किसी निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी किरन गांव में रहती है। अभिनंदन ने बताया कि भोला देवी ने किरन और अपने भतीजे राजेन्द्र को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और अपने बेटे प्रताप से बताने की धमकी दी थी, जिसके भय से किरन और प्रेमी राजेन्द्र यादव ने शुक्रवार की आधी रात ईंट से कुचलकर उसकी (भोला देवी की) कथित रूप से हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा किरन और राजेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और भोला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा