लाइव न्यूज़ :

Jharkhand shocker: स्पेनी जोड़ा दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा, अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था और जो हुआ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2024 14:59 IST

Jharkhand shocker: झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand shocker: झारखंड के दुमका में मनावता शर्मसार की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार रात स्पेन की विदेशी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में हुई, जहां पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी तंबू में रात बिता रहा था। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जरमुंडी सब डिविजनल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। यह जोड़ा बांग्लादेश से दोपहिया वाहन पर आया था और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा था। आठ स्थानीय युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना, संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक घटना की जांच कर रहे हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मीडिया को बयान देने को कहा है।’’ इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। यह कथित अपराध उस दिन हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जबरन वसूली को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली