लाइव न्यूज़ :

झारखंड के रामगढ़ में नाबालिग युवती के साथ सात युवकों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2022 15:11 IST

झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र की ये घटना है. आरोपी ने पहले नाम बदलकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा.

Open in App

रांची: झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी नाबालिग के साथ दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का का मामला प्रकाश में आया है. इसमें नाबालिग आदिवासी से दूसरे धर्म के एक युवक ने नाम बदलकर प्रेम संबंध बनाया. फिर उसका वीडियो बना ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा. इतना ही नहीं नाबालिग को एक जगह बुलाया और अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सामने आते ही रामगढ पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. बताया जा रहा है कि रजरप्पा की एक 17 वर्षीया नाबालिग को दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. 

नाबालिग को झांसे में लेकर तीन माह पूर्व से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस बीच उसने उसका वीडियो भी बना लिया. फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा. यह सिलसिला यहीं तक नहीं थमा. अब ब्लैकमेलिंग के इस क्रम में इस नाबालिग के साथ अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म किया. 15 मार्च को भी उसे तोपा आने को कहा गया. नाबालिग तोपा चली गई. इसके बाद रात भर सात युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दूसरे दिन सुबह चार बजे चितरपुर के काली चौक में लाकर उसे छोड़ दिया. 

इधर, रात भर घर से गायब रहने के कारण परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया. जब 16 मार्च की सुबह नाबालिग घर पहुंची. परिजनों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई. उसके बाद परिजनों ने 17 मार्च को इसकी जानकारी रजरप्पा थाना को दी. 

पुलिस ने पीड़िता का बयान लेने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. 

इस संबंध में रामगढ के डीएसपी किशोर कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता के साथ यह घटना 15 मार्च की रात में घटी थी. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें सात आरोपियों का नाम सामने आ रहा है. वहीं, नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. क्षेत्र के लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा