लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चलती ट्रेन में युवती के साथ रेप, बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2018 16:06 IST

मंगलवार शाम लगभग साढे पांच बजे चक्रधरपुर पहुंची टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर से युवती को बेहोशी की हालत में उतारकर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर भी वह कुछ बोल नहीं पाई।

Open in App

झारखंड के चाईबासा में चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षाकर्मी की बेटी से चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रेन में अकेली सफर कर रही युवती के साथ दुष्कर्म के बाद बेहोश होने पर मरा समझ छोड दिया गया। 

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में होश आने पर युवती ने जानकारी दी। हालांकि, युवती अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है। रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग साढे पांच बजे चक्रधरपुर पहुंची टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर से युवती को बेहोशी की हालत में उतारकर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर भी वह कुछ बोल नहीं पाई। 

एक कागज पर लिखकर ट्रेन में दुष्कर्म होने की जानकारी दी। उसने लिखा कि उसके पापा आरपीएफ में थे, जो शायद शहीद हो गए। लेकिन कुछ पता नहीं, मेरे साथ ट्रेन में एक लडके ने दुष्कत्म किया है, जो बदमाश था। युवती अपना नाम व पता नहीं लिख पाई। 

अवर मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त संजय भगत रेलवे अस्पताल पहुंचे और युवती का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पडताल की जा रही है। उसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। वहीं, रेलवे अस्पताल में युवती का इलाज करने वाले डॉक्टर पंकज ने कहा कि युवती कमजोर है, इसलिए वह कुछ भी बताने में असमर्थ है। 

उन्होंने कहा कि युवती को सही तरीके से होश आने व मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। मामला टाटानगर स्टेशन से चक्रधरपुर स्टेशन के बीच चलने वाली सवारी गाडी की है। ट्रेन टाटानगर से चक्रधरपुर की ओर जाने के लिए शाम साढे तीन बजे खुली थी। चक्रधरपुर रेल मंडल की जीआरपी और आरपीएफ युवती की देखभाल में जुटी है।

 पुलिस और रेलवे का कोई भी अधिकारी इस मामले में बात नहीं कर रही है। अधिकारियों ने माना है कि युवती बेहोशी की हालत में मिली जरूर है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टी मेडिकल टेस्ट के बाद और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 

बताया जा रहा है कि पीडित युवती जमशेदपुर की रहने वाली है और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। इधर आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन के सीसीटीवी फूटेज खंगाले हैं, जिसमें युवती के साथ दो युवकों को देखे जाने की बात कही जा रही है। 

आरपीएफ ने युवती के पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। उससे पूरे मामले की तफ्तीश में मदद लेने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह