लाइव न्यूज़ :

रांची में बेखौफ अपराधी, दिनदहाडे़ व्यापारी से लूट सवा करोड़ रुपये, हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2021 15:54 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया मार्ग में सुबह करीब छह बजे यह घटना घटी है. अपराधियों ने खूंटी के एक बडे़ कारोबारी निकेश मिश्रा से सवा करोड़ रुपये लूट लिए.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है. टीओपी से 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. निकेश मिश्रा राजधानी रांची के ओबरिया रोड स्थित विजय साहू के मकान में किराए में रहते हैं.

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आज सुबह-सवेरे अपराधियों ने हथियार के बल पर खूंटी के कारोबारी निकेश मिश्रा से अपराधियों ने सवा करोड़ रुपये लूट लिये.

घटना का अंजाम राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में सशस्त्र अपराधियों ने दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया मार्ग में सुबह करीब छह बजे यह घटना घटी है. अपराधियों ने खूंटी के एक बडे़ कारोबारी निकेश मिश्रा से सवा करोड़ रुपये लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. टीओपी से 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

कार में जा रहे कारोबारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए लूट लिए. निकेश मिश्रा राजधानी रांची के ओबरिया रोड स्थित विजय साहू के मकान में किराए में रहते हैं. आज सुबह करीब 6:30 बजे ने अपनी कार में 3 लोगों के साथ पैसे लेकर जा रहे थे. जैसे ही वे अपने घर से निकले.

ओबरिया रोड में घात लगाये कार पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर कार को रुकवाया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. निकेश मिश्रा अपने साथियों के साथ कार में रुपये लेकर किसी महाजन के पास जमा कराने जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू की गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा