लाइव न्यूज़ :

झारखंड: तलाशी करने गई पुलिस ने चार दिन के नवजात को पैर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, सीएम सोरेन ने दिए जांच के आदेश

By अंजली चौहान | Updated: March 23, 2023 10:59 IST

झारखंड पुलिस ने तलाशी के दौरान एक घर में सो रहे चार दिन के नवजात बच्चे को पैर से कुचलकर जान से मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड पुलिस पर लगा नवजात की हत्या का आरोप तलाशी के दौरान घर में नवजात को पैर से कुचला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार को एक चार दिन के नवजात शिशु को एक पुलिकर्मी ने कथित तौर पर अपने पैर से कुचलकर मार डाला। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई, वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं। 

गौरतलब है कि यह घटना जिले के कोसोगोंडोडिघी गांव में हुई, जब पुलिस एक आरोपी की तलाश में एक घर में गई। जिस घर में पुलिस गई वह आरोपी का घर था, जो बच्चे का दादा है। पुलिसकर्मी ने तलाशी के दौरान कथित तौर पर एक कमरे के अंदर सो रहे नवजात शिशु पर पैर रख दिया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, देवरी थाना प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में एक टीम आरोपी भूषण पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद एक घर में गई थी। पुलिस को देख भूषण के परिवार वाले घर में नवजात को अकेला छोड़कर भाग गए। इसी दौरान जब पुलिस घर में दाखिल हुई तो उसके पैर से नवजात दब गया।

नवजात शिशु की मां नेहा देवी का कहना है कि जब पुलिसकर्मी घर के कोने-कोने में तलाशी ले रहे थे तो उसका चार दिन का बच्चा अंदर सो रहा था। पुलिस टीम के जाने के बाद जब वह घर पहुंची तो उसने अपने बच्चे को मृत पाया। मृतक नवजात की मां और भूषण पांडेय समेत घर के अन्य सदस्यों का आरोप है कि बच्चे को पुलिकर्मियों ने कुचलकर मार डाला। 

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हम कार्रवाई करेंगे। 

टॅग्स :Jharkhand Policeझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह