लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नक्सलियों ने अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर किया हमला, मशीनों को जलाकर मजदूरों को पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2018 15:49 IST

नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से मजदूरों को बगैर अनुमति के निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।  लेवी की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम देने वाले नक्सली मुंशी और ठेकेदार को खोज रहे थे। 

Open in App

रांची, 29 सितंबर: झारखंड के चतरा में शुक्रवार की देर रात माओवादियों के दस्तों ने चतरा में जमकर उत्पात मचाया और तोडफोड की।  करीब डेढ दर्जन वर्दीधारी माओवादियों ने रात के अंधेरे में नदी पर हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगे जनरेटर व मिक्सर मशीन सहित अन्य मशीनों को आग के हवाले कर दिया।

 इतना ही नहीं, मशीनों में आग लगाने के बाद माओवादियों ने मौके पर जमकर पोस्टरबाजी भी की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पत्थलगड्डा थाना इलाके के बकुलिया नदी का है, जहां करीब डेढ दर्जन वर्दीधारी माओवादियों ने बीती रात के अंधेरे में प्रखंड मुख्यालय स्थित बकुलिया नदी पर हो रहे पुल निर्माण में लगे जेनेरेटर व मिक्सचर मशीन समेत अन्य मशीनों मे आग लगा दी। 

 इस दौरान नक्सलियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी भी की।  घटना की सूचना के बाद पत्थलगड्डा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।  लेकिन तब तक सभी नक्सली घटना स्थल से फरार हो चुके थे।

  बताया जा रहा है कि हथियार बंद नक्सलियों के दस्ते ने मौके पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कर्मचारियों और मजदूरों के साथ मारपीट भी की है।  लेवी व दहशत फैलाने के उद्देश्य से माओवादियों ने एक माह में इस कंस्ट्रक्शन साइट पर दूसरा हमला किया है।

  नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से मजदूरों को बगैर अनुमति के निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।  लेवी की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम देने वाले नक्सली मुंशी और ठेकेदार को खोज रहे थे। 

 जानकारी के अनुसार लेवी व क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से माओवादियों ने एक माह में इस कंस्ट्रक्शन साईट पर दूसरा हमला किया है।  इससे पूर्व अगस्त महीने में नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

  नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से मजदूरों को बगैर अनुमति के निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है। 

उल्लेखनीय है कि प्रखंड की अतिमहत्वाकांक्षी बकुलिया नदी पुल निर्माण की मांग को ले ग्रामीण लम्बे समय से आंदोलित थे।

  नदी पर पुल नहीं रहने से प्रखंड की दर्जनों गांव बरसात में टापू में तब्दील हो जाता है। इन्हीं समस्याओं को ले जिला प्रशासन ने नदी पर करीब साढे चार करोड रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति दी है।  

निर्माण बाहर की कंपनी कर रही है।  लेकिन आए दिन नक्सलियों द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया जा रहा है।  पहले टीएसपीसी नक्सलियों ने फिर भाकपा माओवादी उग्रवादियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। 

 बताया जाता है कि नक्सलियों की इस कार्रवाई से काम कर रहे मजदूर दहशत में हैं, वहीं क्षेत्र में दोबारा माओवादियों के दस्तक से ग्रामीण भी डरे सहमे हैं।  इधर घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर नक्सलियों की धरपकड को ले अभियान में जुट गये हैं।

  एएसपी ने कहा है कि विकास कार्य को प्रभावित करने वाले नक्सलियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  उनकी गिरफ्तारी को ले अभियान चलाए जा रहे हैं।  पुलिस जल्द ही विकास में बाधक बन रहे नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

टॅग्स :झारखंडनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना