लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हत्या के मामले में थाने में बंद आरोपी ने खुद को लगाई फांसी, मजिस्ट्रेट ने जांच के दिए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 10:39 IST

पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि 20 जून को शाहिद आलम ने एक शख्स युसूफ शेख के खिलाफ अपने बेटे सज्जाद उर्फ सोनू को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि इसमें अभियुक्त यूसुफ शेख का भाई अब्दुल बारीक भी शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल बारीक नाम के शख्स को एक अपहरण और हत्या के मामले में पूछताछ के लिए थाने में रखा गया थापुलिस ने बताया कि पूछताछ में अब्दुल बारीक ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली थी बुधवार तड़के अब्दुल बारीक ने अपनी कमीज से हाजत के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ नगर थाना के हाजत में बंद हत्या के एक मामले में आरोपी अब्दुल बारीक (39) ने तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले के मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिये गये हैं। पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को घटना की जानकारी दी। बारीक के पुलिस थाने में पूछताछ के लिए रखा गया था।

अजीत कुमार विमल ने बताया कि 20 जून को शाहिद आलम ने एक शख्स युसूफ शेख के खिलाफ अपने बेटे सज्जाद उर्फ सोनू को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि इसमें अभियुक्त यूसुफ शेख का भाई अब्दुल बारीक भी शामिल था। उन्होंने बताया कि मंगलवार अब्दुल बारीक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पूछताछ में अब्दुल बारीक ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली थी। इसके बाद उसे कानून के तहत हाजत में रखा गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के अब्दुल बारीक ने अपनी कमीज से हाजत के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दिये गये हैं। 

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा