झारखंड: रेप के बाद गर्भवती हुई 14 साल की नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2020 05:48 IST2020-04-13T05:48:46+5:302020-04-13T05:48:46+5:30

डॉक्टर से जांच कराने के बाद बालिका को तीन माह का गर्भ होने की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गयी।

Jharkhand: Minor Girl gets pregnent after raped in Pakur, accused arrested | झारखंड: रेप के बाद गर्भवती हुई 14 साल की नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड के पाकुड़ जिले स्थित मालपहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ लगभग चार माह पूर्व उसके मामा के लड़के शुकु शेख ने दुष्कर्म किया था और पीड़िता को द्वारा घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

झारखंड के पाकुड़ जिले स्थित मालपहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ लगभग चार माह पूर्व उसके मामा के लड़के शुकु शेख ने दुष्कर्म किया था और पीड़िता को द्वारा घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

हालांकि, पीड़िता ने कुछ महीने के बाद असहज लगने पर मां को सारी बातें बता दीं। डॉक्टर से जांच कराने के बाद बालिका को तीन माह का गर्भ होने की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गयी।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दर्ज शिकायत के मद्देनजर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Jharkhand: Minor Girl gets pregnent after raped in Pakur, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे