लाइव न्यूज़ :

अनजान युवक के साथ नाम जोड़कर पहले पत्नी की पिटाई, फिर थाने में दिया तीन तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 15:59 IST

मामले में महिला ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उक्त महिला की शादी 2002 में हुई थी और वह तीन बच्चों की मां है.  

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है, वह चान्हो थाना क्षेत्र के चामा पुरनाडीह की रहनेवाली है.

केन्द्र सरकार के द्वारा भले ही तीन तलाक पर कानूनी बाध्यता का प्रावधान कर दिया गया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले थमने के नाम नही ले रहे हैं. झारखंड के रांची जिले के चान्हो थाना में हद तो तब हो गई, जब थाना परिसर में हीं एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पुलिस के सामने हीं तीन तलाक दे दिया. इस मामले में महिला ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उक्त महिला की शादी 2002 में हुई थी और वह तीन बच्चों की मां है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन तलाक से पहले महिला को गांव में ही प्रताड़ित भी किया गया. महिला ने पांच ग्रामीणों पर छेडछाड का आरोप भी लगाया है. पति पर तलाक देने और ग्रामीणों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा चान्हो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है, वह चान्हो थाना क्षेत्र के चामा पुरनाडीह की रहनेवाली है. उसने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने घर में सोई हुई थी तभी रात को गांव के ही एक व्यक्ति ने आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया और बोले कि थाना में बुलाया जा रहा है. नहीं निकलने पर उसे जबरन हाथ पकडकर बाहर निकाला और एक अनजान युवक के साथ जबरन रस्सी से बांध दिया. इसके बाद सरेआम जलील किया गया, छेडछाड भी की गई. इसकी सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची और उसे थाना ले गए. इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया. तलाक दिये जाने के बाद महिला को उसके ससुराल वालों ने अपने घर ले जाने से भी इनकार कर दिया है. 

वहीं, महिला का अनजान युवक के साथ उसका नाम जोड़कर बदनाम करने का भी आरोप लगाया है. उसी लड़के के साथ बांधकर उसका वीडियो भी बनाया गया. उसने एहसान, जैनूल, अशफाक, अफरोज मुस्तफा सहित अन्य पर छेड़छाड़ और जलील करने का आरोप लगाया. जबकि पति गफूर अंसारी पर प्रताड़ित करने और तलाक देने का आरोप है. 

पुलिस के अनुसार बिहार के जहानाबाद से एक युवक महिला से मिलने पहुंचा था, लड़के से रॉन्ग नंबर से दोस्ती हुई थी. वह महिला से कभी नहीं मिला था. किसी काम से रांची आने पर वह रविवार की शाम महिला से मिलने के लिए उसके गांव चला आया था और पूछताछ करने के क्रम में गांव वालों के हत्थे चढ गया. उसके साथ महिला को बांध दिया गया था. वह महिला से पहली बार मिलने पहुंचा था. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

टॅग्स :झारखंडतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत