लाइव न्यूज़ :

गुरु-शिष्य परपंरा तार-तार, स्कूल में छात्राओं को दिखाखे जाते थे अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2019 20:26 IST

झारखंड: विद्यार्थियों ने पारा शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा व राजीव कुमार सिन्हा पर अश्लील वीडियो देखने और दिखाने का आरोप लगाया है. 

Open in App
ठळक मुद्देएक छात्रा ने शिक्षक अजीत कुमार पर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर आरोपी शिक्षक दोषी पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी.

झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चपरी में गरु-शिष्य परपंरा को तार-तार करते हुए शिक्षकों ने वहां पढ़ने वाली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाया करते थे. इस खबर के सामने आते ही बच्चों के माता-पिता सकते में हैं. यहां दो पारा शिक्षकों पर छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है. मामले की खबर मिलने के बाद अभिभावकों ने हंगामा किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के सामने आने के बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय के दो पारा शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने पारा शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा व राजीव कुमार सिन्हा पर अश्लील वीडियो देखने और दिखाने का आरोप लगाया है. 

इतना ही नहीं एक छात्रा ने शिक्षक अजीत कुमार पर छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया है. छात्रों ने शिक्षकों की शिकायत गांव के मुखिया से भी करनी चाही, जिसके लिए वे मुखिया के घर भी गए. लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) नीरजा कुजूर व एपीओ रोज मिंज विद्यालय पहुंची. यहां उन्होंने बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली. 

अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर आरोपी शिक्षक दोषी पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त दोषी शिक्षकों को छुट्टी पर भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना