लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लॉकडाउन के बीच माता-पिता फंसे कोलकाता, मौका देखकर चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2020 17:09 IST

झारखंड में लॉकडाउन के बीच युवती को घर पर अकेला पाकर चचेरा भाई ने अपने पांच दोस्तो के साथ-साथ मिलकर गैंगरेप की किया. जिसके पीड़िता की मौसी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को घर पर अकेला पाकर चचेरा भाई ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर गैंगरेप की कियाघटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो की है

रांची: झारखंड के चाईबासा इलाके से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर आई है, जिसमें लॉकडाउन के बीच नाबालिग युवती को घर पर अकेला पा कर चचेरा भाई ने अपने पांच दोस्तो के साथ-साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो की है, जहां लॉकडाउन में कोलकाता में फंसे मां-बाप की नाबालिग बेटी के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक, इस गैंगरेप को पीड़िता के चचेरे भाई ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. 

पुलिस ने बताया है कि वारदात बीते शनिवार की है. बच्ची के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी गांव के ही हैं. पीड़िता के मां-बाप कोलकाता के ईंट-भट्ठे में काम करते हैं. बताया जा रहा है कि थाने में दर्ज मामले के मुताबिक, बच्ची शनिवार शाम को शौच के लिए खेत गई थी, इसी दौरान चचेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया, इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों की धमकी से डरी बच्ची एक दिन तक तो किसी तरह अपने घर में चुप रही. लेकिन, सोमवार सुबह उसने अपनी मौसी को वारदात के बारे में बता दिया, मौसी ने पीड़िता के साथ टोकलो थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. . 

मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों महेंद्र बांकिरा, विजय बांकिरा, चंदन हांसदा, राजकुमार तांती, रावकन केराई व चुनमुन केराई को गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीडिता को मेडिकल जांच कराने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. लेकिन, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है, जहां बोर्ड गठन के बाद उसकी मेडिकल जांच होगी. टोकलो पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. थानाप्रभारी रघुनाथ किस्कू ने बताया कि वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ 376-डी आईपीसी एवं पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. नाबालिग बच्ची के माता-पिता कोलकाता में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं. पीडिता अपने परिजनों के साथ गांव में रहती है.

टॅग्स :झारखंडगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा