लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Khabar: शादी से इंकार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, लोहे के रॉड से मारकर प्रेमी की कर दी हत्या  

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2020 14:10 IST

यह घटना रांची के बेड़ो थानाक्षेत्र के टेरो चटकपुर गांव की है, जहां दो साल के प्यार के बाद प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था, इसलिए प्रेमिका ने यह खौफनाक रास्ता अपनाया.

Open in App
ठळक मुद्दे युवती के परिजनों ने करीब महीने भर पहले युवक के साथ मारपीट भी की थी.इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में एक लव स्टोरी, मर्डर स्टोरी बनकर सामने आई है. शादी से इन्कार पर 16 साल की एक प्रेमिका विलेन बन गई. अपने प्रेमी की हत्या कर नाबालिग प्रेमिका खुद थाने पहुंच गई. थाने में उनसे कहा कि दो साल से शादी का झांसा दे रहा था. इसलिए उसे मार डाला. उसने अपने प्रेमी की सिर पर रॉड से मारकर हत्या कर दी. सिर पर इतना रॉड मारा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस युवक की लाश के पास पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे रिम्स भेजा.

बताया जाता है कि दो साल के प्यार के बाद प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था, इसलिए प्रेमिका ने यह खौफनाक रास्ता अपनाया. घटना बेडो थानाक्षेत्र की है. नाबालिग ने जब बताया कि उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है. जिसे जानकर पुलिस भी आवाक रह गई. पुलिस को दिये बयान में लड़की ने बताया कि 2 साल से सचिन उसे शादी के नाम पर धोखा दे रहा था. घटना के दिन उसने शादी से इनकार कर दिया. 

जिसके बाद वह अपने पर काबू नहीं रख सकी और गुस्से में लोहे का रॉड दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेडो थानाक्षेत्र के टेरो चटकपुर गांव में सचिन गोप नामक 22 वर्षीय युवक के साथ नाबालिग का पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन युवक शादी से इनकार कर रहा था. 

इसी वजह से प्रेमिका ने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया. युवक का शव गांव के ही एक पुराने मकान में मिला. घटना से गांव के लोग भी सकते में हैं. युवती के परिजनों ने करीब महीनेभर पहले युवक के साथ मारपीट भी की थी. उस मामले में युवक के पिता ने प्रेमिका सहित उसके घरवालों के खिलाफ बेडो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इधर, मृतक के पिता प्रभु गोप ने बेडो थाना में पुत्र की नाबालिग प्रेमिका सहित उसके पूरे परिवार पर केस दर्ज कराया है. प्रेमिका के पिता सहित आठ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सचिन गोप के पिता प्रभु गोप के अनुसार पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम संबंध था. जिसे लेकर लगभग एक माह पूर्व लड़की के परिजनों द्वारा सचिन के साथ मारपीट की गई थी. 

साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद उनलोगों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी. इधर, नाबालिग प्रेमिका ने पुलिस से कहा कि दो सालों तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से मुकरने की सजा देकर हिसाब चुकता कर लिया. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक युवक के साथ नाबालिग लड़की का लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल के दिनों में नाबालिग सचिन गोप पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी. जबकि सचिन शादी से इन्‍कार कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने सचिन गोप की निर्मम हत्या कर दी.

टॅग्स :झारखंडक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?