कलयुगी बेटा, मां ने नहीं पड़ोसा खाना तो बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला
By भाषा | Updated: July 16, 2019 17:55 IST2019-07-16T17:55:21+5:302019-07-16T17:55:21+5:30
जमशेदपुर पुलिस उपाधीक्षक पीताम्बर खेरवार ने मंगलवार को बताया कि बिस्टू सिंह को गिरफतार कर लिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
जमशेदपुर कुल्डिहा में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने भोजन परोसने से इनकार करने पर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक पीताम्बर खेरवार ने मंगलवार को बताया कि बिस्टू सिंह सोमवार को नशे की हालत में घर पहुंचा और उसने अपनी 55 वर्षीय मां को भोजन परोसकर देने को कहा। जब उसने (मां ने) भोजन परोसने से इनकार करते हुए बिस्टू को सुधरने के लिए कहा तो उसने (सिंह ने) कथित तौर से मां की लाठी से पिटाई शुरू कर दी।
महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। खेरवार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाठी जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और ब्योरे सामने आयेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार सिंह खूब शराब पीता है और वह अक्सर अपने घर एवं बाहर लोगों से झगड़ता रहता है।