लाइव न्यूज़ :

बहू को घर में अकेला पाकर ससुर करता था हमेशा ये काम, बेटा भी देता था साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2018 09:17 IST

बहू ने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर ससुर की दरिंदगी का किया खुलासा। घटना झारखंड के जमशेदपुर की है।

Open in App

जमशेदपुर, 13 मार्च;  झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के मनी फिट इलाके का रहने वाले एक ससुर पर अपनी बहू के साथ रेप करने का आरोप लगा है। शहर के टेल्को थाना इलाके में इस मामले की शिकायत आई है। 

वीडियो बनाकर बहू ने किया पर्दाफाश

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि पीड़ित बहू ने अपनी ससुर की ओछी हरकत के बारे में कई दिन अपने पति को बताया लेकिन उसके पति ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। जब पति ने भी पीड़िता का साथ नहीं दिया तो, उसने इस घटना का वीडियो बना लिया और परिवार वालों को ससुर की हरकत दिखा दी। 

ससुर और पति दोनों गिरफ्तार 

इस घटना के बाद पीड़ित के मायके वालों ने जमशेदपुर टेल्को थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी ससुर ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी की पूछताछ जारी है। पुलिस ने ससुर के साथ-साथ पति को भी गिरफ्तार किया है।

पति भी देता था आरोपी पिता का साथ 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि यह पूरी घटना तब होती थी जब उसका पति घर पर नहीं होता था या किसी कारण से घर के सारे लोग बाहर गए होते थे। वहीं, पीड़िता के मायके पक्ष का कहना है कि इस घटना में ससुर के साथ पति(बेटा) भी आरोपी है।  वह सबकुछ जानते हुए भी इस मामले में चुप था और अपने पिता का साथ देता था।  फिलहाल पुलिस दोनो को गिफ्तार कर पूरे मामले कि जांच कर रही है ।

होली के दिन बहू ने बनाया वीडियो

पीड़िता छत्तीसगढ़ कि रहने वाली है। जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह अपने ससुरालवालों के साथ जमशेदपुर शहर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीपीठ में रहने आ गई थी। पीड़िता ने होली वाले दिन अपने ससुर का वीडियो बनाया था और अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी है। 

टॅग्स :झारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत