लाइव न्यूज़ :

झारखंड: भैंस चुराने के मामले में दो युवकों को भीड़ ने दी दर्दनाक सजा, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 09:19 IST

झारखंड के गोड्डा जिले में दो कथित तौर पर भैंस चुराने के मामले में दो मुस्लिम लड़कों की भीड़ ने इतनी पिटाई की कि उनकी मौत हो गई।

Open in App

रांची, 14 जून। झारखंड के गोड्डा जिले में दो कथित तौर पर भैंस चुराने के मामले में दो मुस्लिम लड़कों की भीड़ ने इतनी पिटाई की कि उनकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली ये घटना बुधवार की है जहां गोड्डा जिले के देवदांड पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव में भैंस चुराने के मामले में लोगों की भीड़ ने दो मुस्लिम लड़कों को पीट-पीट कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं भैंस चोरी करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में डीआईजी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। शुरूआती जांच में हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मारे गए दोनों लड़कों का पोस्टमार्टम कर उनके शव परिंजनों को सौंप दिए गए हैं।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि करीब 5 से 6 लोग देवदांड पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस गांव में आए थे जहां उन्होंने करीब आधा दर्जन भैंस चोरी की थी। इसके बाद ये लोग एक अन्य बंकती गांव पहुंचे लेकिन गांव वालों ने उन्हें वहां रोक लिया। मामले की जानकारी लगते ही बंकती गांव के लोगों ने उस गांव के लोगों को जानकारी दी जहां से भैंसे चोरी की गई थी। 

उन्होंने बताया, इसके बाद जमकर बवाल मचा। गांव वालों ने चोरी की हुई सभी भैंसो को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोग भागने में कामयाब रहे लेकिन दो लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला