लाइव न्यूज़ :

दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बना रहा था पति, इंकार करने पर प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2018 21:04 IST

पति की हैवानियत से बचने के लिए अर्धनग्न अवस्था में थाने में पहुंची थी पीड़िता पत्नी।

Open in App

रांची, 11 अगस्त: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के पास की विज्ञान विहार कॉलोनी की रहने वाली नीतू पांडेय (काल्पनिक नाम) ने अस्पताल में होश में आने के बाद जो बयान दिया है, वह दिल दहला देने वाला है। नीतू ने जो पुलिस को बयान दिया, उसके अनुसार गुरुवार की देर रात अशोक अपने एक साथी सोनू के साथ संबध बनाने का दबाव बनाया और नही मामने पर पति ने क्रूरता की सीमा लांघते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। इससे वह काफी जख्मी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू ने जो पुलिस को बयान दिया, उसके अनुसार गुरुवार की देर रात अशोक अपने एक साथी सोनू के साथ घर पहुंचा। दोनों ने घर के अंदर जमकर शाराब पी। महिला बच्चों को लेकर अपने कमरे में थी। अशोक आया और उसके कमरे में गया। जबरन खींच कर दूसरे कमरे में ले गया। उसके दोस्त सोनू से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस पर वह राजी नहीं हुई। फिर दोनों ने मिल कर उसके साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। फिर भी महिला तैयार नहीं हुई तो अशोक पांडेय बच्चों के साथ मारपीट करने लगा।

ऐसा करने से मना किया तो वह नीतू को ही पीटने लगा। निर्वस्त्र कर भरदम पिटाई की। इतने में भी मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। इससे काफी रक्तश्राव होने लगा और वह दर्द से तड़पने लगी। किसी तरह भाग कर थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। जालिम पति के चंगुल से भाग कर नीतू जिस समय थाना के सामने पहुंची, उस समय उसके पास कोई कपडे नहीं थे। केवल अंत: वस्त्र में ही थाना पहुंची और घटना की पूरी जानकारी थाना प्रभारी दिनेश कुमार को दी। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब स्थिती में सुधार होने लगा है। 

बताया जाता है कि वहशी पति की पिटाई से घायल नीतू गुरुवार की रात करीब तीन बजे हाथ के बल घिसक-घिसक कर गिरते–भागते किसी तरह लगभग एक किमी दूर थाना पहुंची। पत्नी को घर में नहीं देख अशोक उसका पीछा करने लगा। रास्ते में अशोक को देख कर नीतू एक गाडी के पीछे छिप गई। नीतू को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ घंटे लग गये। अशोक के निकलने के बाद वह थाना गेट के पास से जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

वहीं, जीटी रोड की ओर से पेट्रोलिंग से वापस लौट रहे थाना प्रभारी दिनेश कुमार की नजर नीतू पर पडी तो पुलिसकर्मियों को बुलाया। नीतू को निर्वस्त्र देख सभी दंग रह गये। फिर महिला पुलिसकर्मियों ने नीतू को साडी पहनाया। फिर थानेदार स्वयं नीतू को लेकर पीएमसीएच पहुंच गये। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी व उसके दोस्त सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अशोक पांडेय बच्चों को लेकर भाग गया है। सोनू भी फरार है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज