लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पति जबरन बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध, विरोध जताया तो फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2018 23:31 IST

कई बार उसके पति ने जबर्दस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे परेशान किया और कहा अगर तुम्हारे घरवाले पैसे नहीं देंगे तो तुम्हारे साथ यही सब किया जाएगा।

Open in App

रांची, 8 अक्टूबरःझारखंड की राजधानी रांची में फोन पर तीन तलाक देने का एक और मामला सामने आया है। पीडिता ने इस संबंध में पिठोरिया थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता की साल 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। पीडिता को उसके पति ने फोन पर ही तीन तालाक अर्थात तलाक तलाक तलाक बोल दिया।

वहीं, पीडिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीडिता के अनुसार उसकी शादी पिठोरिया के रहने वाले सफदर सुल्तान उर्फ सद्दाम के साथ 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। पीडिता के अनुसार, इस दौरान तीन माह तक वैवाहिक जीवन बडा ही सुकून से बीता। लेकिन तीन माह के बाद अचानक पति सफदर ने प्रताडित करना शुरू कर दिया। पीडिता ने बताया कि मेरे पति ने मेरे परिजनों से 15 लाख रुपये की मांग की। जब मेरे परिजनों ने पैसे देने में अपनी असमर्थता जताई तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। 

पीडिता के अनुसार, रात के समय उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। कई बार उसके पति ने जबर्दस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे परेशान किया और कहा अगर तुम्हारे घरवाले पैसे नहीं देंगे तो तुम्हारे साथ यही सब किया जाएगा। जब उसने इसका विरोध करना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट किया जाने लगा। पीडिता ने कहा कि मारपीट में उसका ससुर मजीद अंसारी भी पति का सहयोग किया करते थे। 

कई बार ससुर ने भी उसके साथ गलत हरकत की। पीडिता के अनुसार, वह करीब चार माह की गर्भवती हो गई थी। इसका पता चलने पर ससुर और सास ने मेरे पति को मेरा गर्भपात कराने को बोला। इसके बाद जबर्दस्ती मेरे पति ने एक निजी अस्पताल ले जाकर मेरा जबरन गर्भपात करवा दिया। उस दौरान मुझे अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर अस्पताल ले जाया गया था।

वहीं, गर्भपात के बाद मेरे ससुरालवालों ने मुझे जबर्दस्ती मेरे मायके पहुंचा दिया। इस दौरान वो लगातार अपने पति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करती रही कि वह उसे वापस ससुराल ले चले। लेकिन वह हमेशा इनकार करता रहा। कई बार मेरे परिजनों ने पंचायत बिठाकर मामले को पंचायत में ही सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 

इसी बीच कुछ जानकारी मिली कि पति की दूसरी शादी की तैयारियां की जा रही हैं। ये जानकारी मिलने पर उसने अपने पति को फोन किया और उसे शादी करने से मना किया, लेकिन उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीडिता ने अपने परिजनों के साथ जाकर पिछले महीने की 21 तारीख को रांची के पिठोरिया थाना में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। लेकिन थाना स्तर से इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

जिसके बाद पीडिता आज रांची के सीनियर एसपी से मिलने पहुंची। सीनियर एसपी किसी मीटिंग में व्यस्त थे, इसलिए पीडिता को हेड क्वार्टर एएसपी (एक) अमित रेनू के पास भेज दिया गया। जहां से उसे इस मामले में इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया गया है। यहां बता दें कि हाल ही केन्द्र सरकार ने तीन तलाक को अपराध करार दिया है। बावजूद इसके इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :झारखंडतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह