लाइव न्यूज़ :

झारखंड: डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या, मर्डर के बाद हथियार के साथ थाने पहुंचे दोनों आरोपी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2022 16:59 IST

यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। हत्या को रविन्द्र (भतीजा) और मृतक फूलमती की देवरानी सुमित्रा देवी ने घटना को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पणगहरी नींद में सोये हुए थे दंपति तभी धारदार हथियार से काटा गया गला

रांची: झारखंड में गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बुकमा भगत टोली गांव में डायन-बिसाही में वृद्ध दंपति 70 वर्षीय लुंदरा चीक बड़ाइक और 65 वर्षीया फुलमती देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। हत्या को रविन्द्र (भतीजा) और मृतक फूलमती की देवरानी सुमित्रा देवी ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद रात 10.30 बजे हत्या के दोनों आरोपी चैनपुर थाना में कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गये और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले पूरे गांव में सुमित्रा ने हल्ला कर दिया कि उसने ही दंपति की हत्या की है। बताया जाता है कि पुलिस को भी सुमित्रा ने यह बताया कि उसने ही दंपति की हत्या की है। 

जानकारी के अनुसार दंपति जब गहरी नींद में सोये हुए थे तभी सुमित्रा ने धारदार हथियार से इनका गला काट डाला। आरोपी ने पुलिस से कहा है कि उसके बच्चे बीमार हो रहे थे। वृद्ध दंपति भूत-पिशाच करते थे। हर समय उसके बच्चों को डायन-बिसाही करके मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए उसने दोनों की पति-पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंपति को पिछले कुछ महीने से डायन बिसाही के आरोप में प्रताड़ित किया जा रहा था। दंपति पर उनका सगा भतीजा आरोप लगा रहा था कि ये लोग डायन हैं और तंत्र-मंत्र से लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में बैठक भी हुई थी, पर कोई निर्णय नही हो सका।

उधर, लुंदरा और उसकी पत्नी ने चैनपुर थाना पहुंच पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया था। बावजूद इसके पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। शायद यही वजह है कि दंपति को लकड़ी काटने वाली टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक दंपति के दो बेटे और दो बेटियां हैं, दोनों बेटियों की शादी हो गई है, जबकि दोनों बेटे काम तलाश में पंजाब में रहते है।

हत्या के आरोपी भतीजे रविन्द्र ने पूछताछ में बताया है कि भूत लगा कर चाचा चाची को बीमार कर दे रहे थे। इस कारण दोनों को मार डाला। हत्या के आरोपी ने अपने चाचा चाची की हत्या करने पर उसे जरा सी भी अफसोस नहीं था। 

टॅग्स :झारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह