लाइव न्यूज़ :

झारखंडः प्रोफेसर को महंगा पड़ा छात्राओं से अश्लील बातें करना, थाने में शिकायत दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2018 18:27 IST

छात्राओं ने प्रोफेसर पर गंदी बात करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। परेशान छात्राओं ने महिला थाने में शिकायत की है। 

Open in App

रांची, 10 अगस्तःझारखंड के बोकारो जिले के महिला कॉलेज के प्रोफेसर शशिशेखर पाठक को छात्राओं के साथ अश्लील बातें करना महंगा पड़ रहा है। यहां पर छात्राओं ने प्रोफेसर पर गंदी बात करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। परेशान छात्राओं ने महिला थाने में शिकायत की है। 

वहीं, आरोपी प्रोफेसर ने राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के लिए जल्द ही टीम बनाने की बात कही है। छात्राओं का आरोप है कि अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर शशिशेखर पाठक पीठ पीछे दूसरी छात्राओं के बारे में अश्लील बातें कर चरित्र पर लांछन लगाते हैं। जब सभी छात्राओं को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने आरोपी प्रोफेसर को सबक सिखाने की ठान ली।

एक छात्रा ने फेक आईडी के जरिए फेसबुक पर अकाउंट बनाया और प्रोफेसर शशिशेखर पाठक से जुड गई। फिर जब दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातें होने लगी तो आरोपी प्रोफेसर ने छात्रा के खिलाफ अश्लील बातें कही। इस चैट मैसेज को सबूत बना कर छात्राएं महिला थाना शिकायत करने पहुंच गईं। प्रोफेसर पर पीडित छात्रा ने परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पूरा मामला आईटी से जुडे होने की वजह से महिला थाना ने मामले को सिटी थाना बोकारो भेज दिया। जिसके बाद आज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लगी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर जांच शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, इस मामले में आरोपी प्रोफेसर शशिशेखर पाठक का कहना है कि छात्रा उसकी बेटी के समान है और वो उसके साथ पिता के समान व्यवहार करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके ऊपर राजनीतिक साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!