लाइव न्यूज़ :

झारखंडः डायन होने के शक में दो महिला और एक पुरुष को जबरन मैला पिलाया, चार गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:13 IST

आरोप के मुताबिक, पीड़ितों के आंखों में मिर्च डालकर किसी से घटना की शिकायत नहीं करने की भी धमकी दी गई. पीड़ित महिलाएं और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर थाने की पुलिस हरकत में आई.

झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना इलाके के झिंझरी मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें डायन होने के शक पर दो महिला और एक पुरुष को जबरन मैला पिलाया गया. इस मामले में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं. उनमें से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर थाने की पुलिस हरकत में आई.

पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.नगर थानाप्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों के नाम सामने आया हैं. उनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

आरोप के मुताबिक, पीड़ितों के आंखों में मिर्च डालकर किसी से घटना की शिकायत नहीं करने की भी धमकी दी गई. पीड़ित महिलाएं और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं. पहले तो पीड़ितों ने किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन सोमवार को एक पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.पीड़िता ने शिकायत में कहा कि कुछ दिनों से एक महिला बीमार चल रही थी. इलाज के बावजूद वह ठीक नहीं हो पा रही थी. उसे देखने के लिए मेरा भाई और नदद भी पहुंचे थे. उसी दौरान बीमार महिला के घरवालों ने हमारे घर पर हमला बोल दिया. पहले तीनों के साथ मारपीट की, फिर मैला पिलाया.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज