लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नाबालिग लड़की को जबरन कराया धर्म परिवर्तन, पैसे देकर परिवार को किया था अगवा

By भाषा | Updated: October 18, 2018 14:09 IST

लिट्टीपारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रोडेगो गांव की निवासी लड़की के पिता ने कहा कि दालू सोरेन नाम के पशु-चिकित्सक ने उनकी बेटी को प्रलोभन दिया और 500 रुपए की पेशकश करके अपनी गाड़ी में उसे साथ ले गया।

Open in App

पाकुड़ जिले में एक नाबालिग लड़की को धर्मांतरण के लिए मजबूर करने के आरोप में एक वरिष्ठ पशु-चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल ने बुधवार को कहा कि बीते सोमवार को लड़की के पिता के बयान के आधार पर पशु-चिकित्सक के खिलाफ आईपीसी और झारखंड धर्मांतरण निरोधक कानून-2017 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को सांवलापुर गांव में छापेमारी की, पशु-चिकित्सक को गिरफ्तार किया और गांव में चल रही एक धार्मिक सभा की जगह से 13 साल की लड़की को छुड़ाया।

लिट्टीपारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रोडेगो गांव की निवासी लड़की के पिता ने कहा कि दालू सोरेन नाम के पशु-चिकित्सक ने उनकी बेटी को प्रलोभन दिया और 500 रुपए की पेशकश करके अपनी गाड़ी में उसे साथ ले गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को बताया था कि धार्मिक सभा में उसका धर्मांतरण किया जाएगा। उसे यकीन दिलाया गया था कि मिशनरी अधिकारी उसकी पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य जरूरतों का ख्याल रखेंगे। 

बर्नवाल ने बताया कि पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है कि सोरेन पहले भी ग्रामीणों का धर्मांतरण करा चुका है। 

लड़की को परामर्श के लिए बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।

पाकुड़ की एक अदालत ने मंगलवार को सोरेन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े