लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग की छात्रा से 3 दिन तक बंधक बनाकर 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, रेलवे स्टेशन से किडनैप हुई युवती

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2019 03:01 IST

जीआरपी ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया है। रेल पुलिस को पीड़ित छात्र ने बताया है कि राउरकेला के सेक्टर-3 थाना अंचल में रहकर वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

Open in App

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के लोटापहाड़ में झारसुगुडा की एक आदिवासी छात्र के साथ तीन दिन तक बंधक बनाकर छह लड़कों के द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।आदिवासी छात्र ओडिशा के राउरकेला में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती है। राउरकेला रेल एसपी की पहल पर राउरकेला जीआरपी थाने में इस सिलिसले में केस दर्ज किया गया है।

जीआरपी ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया है। रेल पुलिस को पीड़ित छात्र ने बताया है कि राउरकेला के सेक्टर-3 थाना अंचल में रहकर वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। नया साल होने के कारण वह विगत 30 दिसंबर को झारसुगुडा स्थित अपने पैतृक गांव जाने के लिए राउरकेला स्टेशन पहुंची थी। वहां पर उसे उसके भाई का परिचित होने की बात कहकर एक युवक ने कहा कि झारसुगुडा जाने वाली ट्रेन रद्द है। उसे भी झारसुगुडा जाना है। दूसरी ट्रेन पकड़नी होगी। वह पीड़िता को भी अपने साथ चलने को कहा। उसकी बात पर विश्वास कर छात्र उसके साथ ट्रेन में सवार हो गई। धोखे से युवक उसे लेकर झारसुगुडा के बदले चक्र धरपुर के लोटापहाड स्टेशन पहुंच गया। छात्र ने जब सवाल उठाया तो युवक ने कहा कि नया साल आने वाला है। जश्न मनाने के बाद वापस चले जाएंगे। 

इसके बाद युवक उसे लोटापहाड के एक मकान में ले गया। वहां उसने अपने पांच-छह दोस्तों के साथ तीन दिनों तक छात्र के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह से युवकों के चंगुल से छूटने के बाद दो जनवरी को छात्र स्थानीय लोगों की मदद से राउरकेला पहुंची। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिवारवालों ने उससे कारण पूछा। जिसके बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने राउरकेला सेक्टर-3 थाना और लोटापहाड जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद राउरकेला रेल एसपी के संज्ञान में मामला लाया गया। तब जाकर राउरकेला जीआरपी थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज हुई। भाई ने कराया था गुमशुदगी का मामला दर्ज। छात्र का पता नहीं चलने के कारण विगत 30 दिसंबर को उसके भाई ने राउरकेला सेक्टर-3 थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

झारखंड में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के आकंड़े 

झारखंड में हर दिन औसतन चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज आंकडों के अनुसार इस साल सबसे अधिक 153 दुष्कर्म की घटनाएं मई के महीने में घटी थी। सीआईडी के द्वारा महिला अत्याचार से संबंधित आंकडों में यह निकलकर सामने आया है। सीआईडी मुख्यालय में एडीजी सीआईडी अजय कुमार सिंह ने आज अपराध से संबंधित डाटा को सार्वजनिक किया। झारखंड में 352 दिनों में लगभग 1452 प्राथमिकी दुष्कर्म की दर्ज की गई है। 2018 में 821 महिलाओं के अपहरण के मामले भी थानों में दर्ज किए गए।

साल 2018 में छेडखानी के 268, महिला प्रताडना के 728, दहेज अधिनियम के तहत 1150, दहेज हत्या के 228, महिलाओं की हत्या के 425 और दुष्कर्म के 1006 मामले सामने आए हैं। राजधानी रांची और जमशेदपुर में जमीन, धनबाद में कोयला और अन्य जिलों में अलग-अलग विवादों को लेकर अब तक 1615 हत्याएं हो चुकी हैं। यानी हर दिन 5 लोगों की हत्याएं झारखंड में हो रही है। अपहरण और रंगदारी का व्यवसाय भी फिलहाल झारखंड में जोर पकडे हुए है। इन मामले से जुडी 1508 घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2018 नवंबर तक झारखंड के 576 थानों में 62648 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें से सबसे अधिक घटनाएं चोरी की हैं  झारखंड में साल 2018 में साइबर अपराध का आंकडा पहुंचकर 917 हो गया है। यही नही साइबर अपराध झारखंड में तेजी के साथ फैल रहा है। 2016 में जहां पूरे झारखंड से मात्र 439 मामले सामने आए थे। वही साल 2017 में 751 और अब 917 का आंकडा यह बता रहा है कि झारखंड में साइबर अपराध की चुनौती बडा रूप ले रही है।

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह