लाइव न्यूज़ :

झारखंड: स्कूल में दवाई खिलाकर आठ वर्षीय छात्रा को किया बेहोश, फिर क्लास टीचर और प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 05:17 IST

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बच्ची के आरोपों की तह तक पहुंचने के लिए नर्स, क्लास टीचर और उप प्राचार्य से पूछताछ की. साथ ही बच्ची के बगल में बैठने वाली उसकी सहेली से उसके बीमार पड़ने के वाकिए की जानकारी ली.

Open in App

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास अनुमंडल के तोपचांची थाना क्षेत्र की प्रधानखंता पंचायत स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की चौथी क्लास की छात्रा से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. सामूहिक दुष्कर्म से पहले  छात्रा को दवा देकर बेहोश किया गया. इस संबंध में कतरास थाने में लिखित शिकायत की गई है. सामूहिक दुष्कर्म का आरोप स्कूल के उप प्राचार्य और क्लास टीचर पर लगा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने कतरास थाने में लिखित शिकायत देकर बताया है कि स्कूल की नर्स ने बच्ची को दवा दी, इसके बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसके साथ दोनों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्ची की शिकायत पर कतरास थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को बच्ची का न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. आज मेडिकल बोर्ड के माध्यम से बच्ची का मेडिकल कराया गया है. बच्ची के पिता कतरास इलाके के रहनेवाले हैं. बच्ची ने कोर्ट को दिए बयान में बताया है कि एक माह पहले वह बीमार पड़ी थी. बीमार पड़ने पर क्लास टीचर ने उन्हें सिक रूम भेजा था. सिक रूम में स्कूल की नर्स ने उसे दवा दी थी. दवा लेते ही वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसके साथ गलत किया गया. वह स्पष्ट तौर पर यह नहीं बता सकी कि उसके साथ किसने-किसने गलत किया? 

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बच्ची के आरोपों की तह तक पहुंचने के लिए नर्स, क्लास टीचर और उप प्राचार्य से पूछताछ की. साथ ही बच्ची के बगल में बैठने वाली उसकी सहेली से उसके बीमार पड़ने के वाकिए की जानकारी ली. पुलिस की एक टीम ने बच्ची के पिता और घर के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की. धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने बताया है कि मामला गंभीर है. पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मेडिकल जांच के बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा. दोषियों से कडाई से निपटा जाएगा

टॅग्स :रेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज