लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Constable Recruitment Exam: शारीरिक परीक्षण के दौरान 25 छात्र बेहोश, 3 की मौत, 100 अभ्यर्थी अब तक हो चुके बेहोश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 12:11 IST

Jharkhand Constable Recruitment Exam: मृतकों की पहचान अमरेश कुमार (20), अरुण कुमार (25) और प्रदीप कुमार (25) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Constable Recruitment Exam: मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई।Jharkhand Constable Recruitment Exam: एक ने रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया। Jharkhand Constable Recruitment Exam: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हुए 25 अभ्यर्थियों में से तीन की मौत हो गई। इन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि एक ने रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. रंजन ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उनकी मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई। उन्होंने कहा, "हम मौतों के वास्तविक कारण की जांच कर रहे हैं।" मृतकों की पहचान अमरेश कुमार (20), अरुण कुमार (25) और प्रदीप कुमार (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पलामू जिले में आबकारी विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ सहित शारीरिक परीक्षण में भाग लेने वाले करीब 100 अभ्यर्थी अब तक बेहोश हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया नौ सितंबर तक जारी रहेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा