लाइव न्यूज़ :

झारखंडः कैंसर पीड़ित युवक ने एक झटके में खत्म कर दिया पूरा परिवार, फिर खुद भी फंदे पर झूला, इलाके में फैली सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2019 14:06 IST

Jharkhand: प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी तब हुई जब शिवकुमार बैठा की मां वहां पहुंची. घर में किसी सदस्य के नहीं होने पर उसने आसपास आवाज देने लगी तभी बेटे का शव घर के पास ही अमरूद के पेड़ से लटका मिला.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढवा के धुरकी थाने के रक्शी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है.ताया जाता है कि कैंसर से पीड़ित शिव कुमार बैठा को सोमवार (12 अगस्त) रांची जाना था. इससे पहले ही उसने रविवार की रात को पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

झारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढवा के धुरकी थाने के रक्शी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि कैंसर से पीड़ित शिव कुमार बैठा को सोमवार (12 अगस्त) रांची जाना था. इससे पहले ही उसने रविवार की रात को पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. सभी का शव सुबह बरामद किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी तब हुई जब शिवकुमार बैठा की मां वहां पहुंची. घर में किसी सदस्य के नहीं होने पर उसने आसपास आवाज देने लगी तभी बेटे का शव घर के पास ही अमरूद के पेड़ से लटका मिला. यह देख वह रोने चिल्लाने लगी. रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और पत्नी और दो बेटियों की खोज करने लगे. उसके बाद पास के कुएं से पत्नी 26 वर्षीय बबीता देवी, 10 वर्षीय तान्या कुमारी और छह वर्षीय श्रेया कुमारी का शव बरामद किया गया. 

आशंका जताया जाता है कि रविवार रात शिवकुमार ने सभी को कुएं में डालकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिव कुमार के बारे में बताया जाता है कि वह बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था. इलाज के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे इसलिए पत्नी से बार-बार झगड़ा होता रहता था. तनाव में ही उसने रविवार की रात पत्नी बबीता, दो बेटियों तान्या और श्रेया की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली.

घटना की सूचना पर बीडीओ रंजीत सिन्हा और थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार पर लगभग पांच- छह लाख रुपये का कर्ज था. उसे लेकर वह काफी तनाव में था. 

आशंका जताई जा रही है कि तनाव की वजह से ही उसने यह कदम उठाया. उधर, पुलिस ने बताया कि पड़ताल की जा रही है. इस संबंध में पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।

टॅग्स :हत्याकांडझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद