लाइव न्यूज़ :

बुरे फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एक और मामला दर्ज, जाली डिग्री पर FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2020 18:37 IST

जालसाजी का एक और मामला उनके साथ जुड़ गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि भाजपा की स्वच्छ छवि पर एक नया दाग सामने आ रहा है. अवैध संपत्ति के विवाद के बाद अब डिग्री विवाद ने पूरी क्षवि को धूमिल करने की स्थिति उत्पन्न कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा ने देवघर के नगर थाने में आवेदन देकर सांसद निशिकांत के फर्जी डिग्री होने की शिकायत की थी.यह मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने की पुष्टि देवघर नगर थाना के प्रभारी ने की है.झामुमो की तरफ से कहा गया है कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुख्ता किया है.

रांचीः भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर अब एक और मामला दर्ज हुआ है. यह मामला देवघर के नगर थाने में दर्ज कराया गया है. कभी मुफलीसी में जिंदगी जीने वाले निशिकांत दूबे आज अकूत संपत्ति के मालिक होने का विवाद सुर्खियों में है ही कि अब उनके खिलाफ फर्जी डिग्री लेने का भी मामला सामने आ गया है.

अर्थात जालसाजी का एक और मामला उनके साथ जुड़ गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि भाजपा की स्वच्छ छवि पर एक नया दाग सामने आ रहा है. अवैध संपत्ति के विवाद के बाद अब डिग्री विवाद ने पूरी क्षवि को धूमिल करने की स्थिति उत्पन्न कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा ने देवघर के नगर थाने में आवेदन देकर सांसद निशिकांत के फर्जी डिग्री होने की शिकायत की थी. जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने की पुष्टि देवघर नगर थाना के प्रभारी ने की है.

शिकायतकर्ता झा ने आवेदन में कहा है कि 28 जुलाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ, जिसमें निशिकांत दुबे पर दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री लेने संबंधी बातों का उल्लेख है. झामुमो की तरफ से कहा गया है कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुख्ता किया है. उसमें आगे लिखा गया है कि सांसद निशिकांत दुबे अपनी चुनावी सभाओं में अपने आपको दिल्ली विश्वविद्यालय से पासआउट बताते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनकी बड़ी-बड़ी कंपनियों में पैठ है. वो लोगों को रोजगार दिला सकते हैं.

ऐसा कहना एक भ्रामक चुनावी घोषणा है. जिससे जनता ठगी जाती है. निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर अलग-अलग मामलों में अभी तक चार प्राथमिकी दर्ज हो चुके हैं. इनमें से तीन प्राथमिकी के शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा हैं और एक प्राथमिकी देवघर निवासी शशि सिंह की पत्नी किरण सिंह ने दर्ज कराई है.

दो मामले जो सांसद की पत्नी अनामिका पर दर्ज हैं वो देवघर के एलओकेसी धाम में पैसे को लेकर गडबडी का है. वहीं एक प्राथमिकी देवघर में शिवधाम नाम की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ है. इस प्रॉपर्टी में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर आरोप लगाये गये हैं.

वहीं, चौथा प्राथमिकी सांसद निशिकांत दुबे पर फर्जी सर्टिफिकेट के मामले को लेकर हुआ है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि विवादों में घिरे निशिकांत दूबे के कारन भाजपा के क्षवि पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं. इसतरह यह मामला अब झारखंड में जोर पकड़ता जा रहा है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह