झारखंड चुनाव 2019: ड्यूटी पर तैनात जवान ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आदिवासी महिला से किया गैंगरेप, गिरफ्तार
By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2019 16:44 IST2019-12-07T16:44:23+5:302019-12-07T16:44:23+5:30
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल का जवान व युवक द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

Jharkhand Assembly Election 2019: Jawan on duty gang rape tribal woman along with local people, arrested
झारखंड में चुनाव की गहमागहमी के बीच झकझोर कर रख देने वाली एक खबर सामने आई है, जिसमें जमशेदपुर में एक पुलिस वाले ने एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर आदिवासी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है. चुनाव ड्यूटी पर तैनात इस जवान और उसके स्थानीय साथी ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल का जवान व युवक द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीडिता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, वह अकेली घर में सो रही थी.
इसी बीच निश्चिंतपुर गांव के कुशवंत महतो (29) व उसके साथ आये सुरक्षा बल के जवान राजेन्द्र सिंह मीणा ने जबरन घर में घुस कर दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनो आरोपी जबरन उसे उठा कर झाडियों में ले गये, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
इसके बाद दोनों पीडिता को घटनास्थल पर छोड कर भाग निकले. पीडिता के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी भाग गये. एक आरोपी अपना मोबाइल वहीं छोड दिया. मोबाइल में उसका फोटो था, जिससे उसकी पहचान हुई. घटना में आरोपी कुशवंत महतो के साथ सुरक्षा बल का जवान राजेन्द्र सिंह मीणा शामिल था, जो एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुआ में ठहरा है.
आरोपी ने महिला को मारा और उसके जिस्म को दांत से काट डाला. आरोपी जवान ने इस घटना को गांव के ही एक शख्स के साथ मिलकर अंजाम दिया. इस घटना के बाद सोनुआ पुलिस ने निश्चिंतपुर गांव के कुशवंत महतो व सुरक्षा बल का जवान राजेन्द्र सिंह मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रही है.