लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रांची स्थित रिम्स में एक डॉक्टर के साथ एक सीनियर रेजिडेंट ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2020 18:02 IST

उक्त मामले को लेकर आज काफी संख्या में जूनियर डॉक्टर निदेशक कार्यालय भी पहुंचे. जहां जूनियर डॉक्टरों ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

Open in App
ठळक मुद्देरिम्स प्रबंधन ने भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट ने छेडखानी व दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना तब घटी जब वह रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी.

जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक से और बरियातू थाना में की है. बरियातू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीडित का बयान दर्ज कर लिया है. पीडिता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढाई कर रही है. 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित एनेस्थीसिया विभाग में एसआर है. लंबे समय से वह उक्त डॉक्टर के पीछे पडा हुआ था. काफी समय से उसे परेशान करता था. गुरुवार को पीजी छात्रा जब रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी और क्रिटिकल केयर के एक सीनियर रेजीडेंट की भी वहां ड्यूटी थी.

वह हर दिन घर से आता-जाता था. उस पर आरोप है कि गुरूवार की रात उसने जूनियर डॉक्टर से कहा कि रात काफी हो गई है. इसके कारण वह अब घर नहीं जाएगा. उसी के कमरे में रुक जाएगा. लेकिन महिला डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में रखने से इनकार कर दिया और सीनियर रेजीडेंट के लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में एक कमरा बुक कर दिया. इसके बाद सीनियर रेजीडेंट बुक कराए गए कमरे में चला गया. वहां से उसने फोन कर जूनियर डॉक्टर को बताया कि कमरे का एसी नहीं चल रहा है. आकर चेक कर लो.

अपने सीनियर का कहा मानते हुए जूनियर डॉक्टर उसके कमरे में देखने चली गई. वह एसी का प्लग लगा रही थी, उसी समय सीनियर रेजीडेंट ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया. इसके बाद वह बडी मुश्किल से धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर भागी. 

जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की. इसके बाद निदेशक ने मामले को बरियातू थाना में मामला दर्ज करा दिया. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. वही गौर करने वाली बात है कि जिस सीनियर डॉ पर आरोप लगा है उसका कोई रिकॉर्ड रिम्स प्रबंधन के पास नही है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में लगी है

. इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले को लेकर आज काफी संख्या में जूनियर डॉक्टर निदेशक कार्यालय भी पहुंचे. जहां जूनियर डॉक्टरों ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. रिम्स प्रबंधन ने भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

टॅग्स :रांचीडॉक्टररेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह