लाइव न्यूज़ :

झारखंड: कोडरमा में नाव पलटने से तीन परिवार के 8 लोग डूबे, नाविक समेत दो लोग तैरकर सुरक्षित निकले, गोताखोरों को लगाया 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2022 18:30 IST

कोडरमा के नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा एवं उत्तरी पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे तीन परिवारों के अन्य आठ लोग डूब गए जिनकी तलाश जारी है।उपायुक्त आदित्य आनन्द ने बताया कि डूबे लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।अब तक किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

कोडरमाः झारखंड के कोडरमा में नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह सीमा पर स्थित पंचखेरो जलाशय में रविवार दोपहर नौका विहार के दौरान नाव डूबने से उसमें सवार आठ लोग लापता हैं जबकि नाविक समेत दो लोग तैरकर सुरक्षित बांध से बाहर आने में सफल रहे।

कोडरमा के नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा एवं उत्तरी पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। मुखिया रंजीत सिंह ने बताया कि नौका में पानी भर जाने के कारण यह डूबने लगी तो नाविक रोहित कुमार और नाव में सवार प्रदीप सिंह तैर कर किसी तरह किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि उसमें सवार तीन परिवारों के अन्य आठ लोग डूब गए जिनकी तलाश जारी है।

हादसे में बचे प्रदीप सिंह (40) ने बताया कि उनकी बेटी पलक कुमारी (14) , उनका बेटा शिवम कुमार (12), सीताराम यादव (40) सेजल कुमारी (12), हर्षल कुमार (14), छोटी कुमारी (16), राहुल कुमार (16) और अमित कुमार (16) बांध में डूब गये। उन्होंने बताया कि सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं। उपायुक्त आदित्य आनन्द ने बताया कि डूबे लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है लेकिन अब तक किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा