लाइव न्यूज़ :

झारखंडः धनबाद-गोमो रेलखंड में करंट लगने से 6 ठेका मजदूर की झुलसने से मौत, कई लोग घायल, लातेहार, पलामू और इलाहाबाद के मजदूर शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2023 16:08 IST

गोमो-धनबाद रेलखंडः घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेलमंडल के अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर रेस्क्यू में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद और गोमो रेलवे स्टेशन पर अप लाइन और डाउन लाइन को बंद कर दिया गया। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और मारे गये मजदूरों के शव को हटाया गया।हादसे में मारे गये ज्यादातर मजदूर लातेहार के रहने वाले हैं।

धनबादःझारखंड के धनबाद में गोमो-धनबाद रेलखंड के झारखोर फाटक के पास रेलवे ट्रैक से जुड़े बिजली के खंभे से कार्य करने के दौरान करंट लगने से 6 ठेका मजदूर की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं। हादसा कतरास स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर घटी है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेलमंडल के अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर रेस्क्यू में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि गोमो-धनबाद रेलखंड के झारखोर रेलवे फाटक के पास रेलवे के काम में सभी मजदूर लगे हुए थे। अचानक बिजली की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सभी झुलस गए, जिससे घटना स्थल पर ही 6 मजदूर की मौत हो गई।

जबकि कई मजदूर झुलस गए। घटना के बाद धनबाद और गोमो रेलवे स्टेशन पर अप लाइन और डाउन लाइन को बंद कर दिया गया। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और मारे गये मजदूरों के शव को यहां से हटाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गये ज्यादातर मजदूर लातेहार के रहने वाले हैं।

इस साइट पर लंबे समय से काम चल रहा था और कई मजदूरों ने 2 महीने पहले ही इलाके में आकर काम करना शुरू किया था। जो कंपनी इन मजदूरों को लेकर आई थी, उसका नाम सिक्का है। मालिक का नाम संजय सिक्का है। मारे गये मजदूरों में लातेहार, पलामू और इलाहाबाद के मजदूर शामिल हैं। हादसा पोल लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ है।

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद रेल रेल परिचालन को थोडी देर के लिए रोक दिया गया। इसमें नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। जबकि प्रताप एक्सप्रेस को भी धनबाद स्टेशन पर रोका गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO