झारखंड: 5 लोगों ने आदिवासी लड़की का बारी-बारी से किया दुष्कर्म, लातेहार में शादी समारोह से किया था पीड़िता का अपहरण

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2026 18:04 IST2026-02-28T18:03:51+5:302026-02-28T18:04:37+5:30

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी पांच आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। 

Jharkhand: 5 men rape a tribal girl; the victim was abducted from a wedding ceremony in Latehar | झारखंड: 5 लोगों ने आदिवासी लड़की का बारी-बारी से किया दुष्कर्म, लातेहार में शादी समारोह से किया था पीड़िता का अपहरण

झारखंड: 5 लोगों ने आदिवासी लड़की का बारी-बारी से किया दुष्कर्म, लातेहार में शादी समारोह से किया था पीड़िता का अपहरण

रांची: झारखंड में लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी पांच आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। 

इस संबंध में महुआडांड़ के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। जबकि, नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली यह लड़की शुक्रवार को गांव में एक शादी समारोह में आई थी। इसी थाना क्षेत्र के पांच लड़के भी बाराती के रूप में शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान पांचों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। 

वहीं, घटना के बाद किसी तरह से पीड़िता अपने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन थाना पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को चिन्हि्त कर लिया। इनमें दो आरोपी बालिग थे। मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Jharkhand: 5 men rape a tribal girl; the victim was abducted from a wedding ceremony in Latehar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे