लाइव न्यूज़ :

झारखंडः जमीन विवाद में तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, ग्रामीणों ने हत्यारे को भी मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2018 19:49 IST

मरने वालों में एक ही परिवार के बंधइन मुंडाइन और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। 

Open in App

रांची, 28 जुलाईःझारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र कोंडेकेरा गांव में जमीन विवाद में कुल्हाडी से काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जबकि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे को भी पीट-पीटकर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। 

जमीन विवाद को लेकर आपस में ही मारपीट की गई है। सभी को कुल्हाडी से मारा गया है। कुल्हाडी की मार इतनी भयानक थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में दो लोग कृष्णा मुंडा और सुखदेव मुंडा गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को गुमला सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में एक ही परिवार के बंधइन मुंडाइन और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। 

वहीं, दूसरी ओर इन सब का हत्यारा छोटू मुंडा को भी ग्रामीणों ने मार डाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इधर, घायल कृष्णा मुंडा ने बताया कि वह आज सुबह अपने खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे आकर बताया कि गांव का ही छोटू मुंडा ने उसके परिवार के तीन सदस्यों को कुल्हाडी से काटकर मार डाला। 

आनन-फानन में वह जैसे ही घर पहुंचा हत्यारा छोटू मुंडा ने उसके हाथ में कुल्हाडी से वार किया। जिससे वह गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवई शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :झारखंडहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह