लाइव न्यूज़ :

झारखंडः बूढ़ा पहाड़ में आतंक का पर्याय बिरसई ने डाल दिए हथियार, 9 साल की उम्र में बना था नक्सली

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2018 15:36 IST

नक्सली बिरसई मिलिट्री कमीशन का सचिव था। वह एक करोड़ रुपये के सबसे खूंखार इनामी अरविंदजी के बाद संगठन में नंबर दो की हैसियत रखता था। 

Open in App

रांची, 13 सितंबरः बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ में सक्रिय 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली बिरसई ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। लातेहार के चंदवा का रहने वाला है नक्सली कमलेश गंझू उर्फ बिरसई ने पलामू के कमिश्नर मनोज कुमार और डीआइजी विपुल शुक्ला के सामने हथियार डाले। इस नक्सली को बूढ़ा पहाड़ का आतंक माना जाता था।

बिरसाई संगठन में मिलिट्री कमीशन का सचिव हुआ करता था। 2013 में लातेहार में पुलिस पर किए गए हमले में बिरसाई शामिल था। उस नक्सली हमले में तब सीआरपीएफ के कई जवान शहिद हो गए थे। इसके अलावा बिरसाई अन्य कई नक्सली वारदात में शामिल रह चुका है। उस पर पलामू, गढवा और लातेहार में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

बताया जाता है कि मात्र 13 वर्ष की उम्र में बिरसाई नक्सलियों के साथ जुड़ गया था. आज गुरुवार को जब उसने पलामू में आत्मसमर्पण किया तब पलामू आयुक्त एनके झा, डीआईजी विपुल शुक्ला, सीआरपीएफ के डीआईजी जयंत पाल समेत गढवा, लातेहार व पलामू के एसपी मौजूद थे। जिस वक्त बिरसई ने सरेंडर किया, उसकी पत्नी राजकुमारी देवी भी मौजूद थी।

नक्सली बिरसई मिलिट्री कमीशन का सचिव था। वह एक करोड़ रुपये के सबसे खूंखार इनामी अरविंदजी के बाद संगठन में नंबर दो की हैसियत रखता था। बिरसई वर्ष 1993 में महज 9 साल की उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हो गया था। वर्ष 2013 में लातेहार में नक्सली हमले में शामिल रहा था, जिसमें 17 जवान शहीद हो गये थे। बिरसई पर लातेहार में 44 और गढवा में 33 मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा