2022 में शादी और 2025 में झगड़ा?, सेक्स से इंकार पर पति ने पत्नी को छत से फेंका?, रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2025 11:35 IST2025-10-30T11:27:31+5:302025-10-30T11:35:59+5:30
पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर छत से फेंक दिया।

photo-ani
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी तीजा को घर की छत से धक्का दे दिया। कथित तौर पर उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। यह घटना मंगलवार को झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गाँव में हुई। महिला 30 फीट की ऊँचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
VIDEO | Jhansi: A man allegedly threw his wife off the terrace after she refused physical relations. The woman sustained a serious spinal fracture and is currently undergoing treatment in hospital. According to reports, the accused husband fled the scene soon after the incident,… pic.twitter.com/BKdrgeItQe
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2025
सेक्स से इंकार पर पति ने छत से फेंका...
UP के ज़िला झाँसी के मऊरानीपुर में लम्बी लव स्टोरी के बाद 3 वर्ष पहले 7 फेरे लेकर पति पत्नि बने कपल के रिश्ते में 'सेक्स' की भूख ने दरार बढ़ा दी.. मामला इतना बढ़ा की गुस्से में पति मुकेश अहिरवार ने गर्लफ्रेंड से पत्नि बनी तीजा को छत से… pic.twitter.com/SVbhBODARE— TRUE STORY (@TrueStoryUP) October 29, 2025
जबकि पड़ोसियों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता तीजा ने कहा, "मेरे पति ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बाद में उसने मुझे छत से धक्का दे दिया। मैं जीना चाहती हूँ और उसने मेरे साथ जो किया उसके लिए लड़ना चाहती हूँ।" लम्बी लव स्टोरी के बाद 3 वर्ष पहले 7 फेरे लेकर पति पत्नि बने कपल के रिश्ते में 'सेक्स' की भूख ने दरार बढ़ा दी।
मामला इतना बढ़ा की गुस्से में पति मुकेश अहिरवार ने गर्लफ्रेंड से पत्नि बनी तीजा को छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की हालत गंभीर है। अपने बयान में विवाहिता ने पुलिस को बताया की दोनों के बीच मतभेद चल रहा था.. पति ने सेक्स की डिमांड की.. उसने इंकार किया.. इसी बात पर युवक को गुस्सा आया और विवाहिता को छत से नीचे फेंक दिया।
खबरों के मुताबिक, तीजा नाम की महिला को गांव के ही मुकेश से प्यार हो गया। वे चोरी-छिपे मिलते थे। जब गांव वालों ने उन्हें चोरी-छिपे मिलते हुए पकड़ लिया, तो उन्होंने गांव के एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। पीड़िता के मुताबिक, 2022 में शादी के बाद एक साल तक तो सब ठीक चला। उसके बाद उसका पति ज़्यादातर समय घर से बाहर बिताने लगा। जब भी वह घर आता, उससे झगड़ा करता।