लाइव न्यूज़ :

बहू और पत्नी में झगड़ा, घर से निकालना चाहते थे ससुर, 50 वर्षीय दादा सरमन ने 8 वर्षीय पोते मुकेश का गला घोंटकर मारा और डर से शव को घास में छिपाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 13:11 IST

Jhansi: लहचूरा थाने के प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि चार अक्टूबर की शाम को चकरा गांव के निवासी राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसका आठ वर्षीय बेटा मुकेश दोपहर एक बजे से लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर पत्नी शांति देवी से झगड़ा करती थी।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके तलाशी अभियान शुरू किया गया।पूछताछ के दौरान दादा ने लड़के की हत्या की बात कबूल की।

Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी में पैसे चुराने के आरोप में अपने आठ वर्षीय पोते की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सरमन (50) अपनी पुत्रवधू चंद्रमुखी को घर से बाहर निकालना चाहता था क्योंकि वह अक्सर उसकी पत्नी शांति देवी से झगड़ा करती थी।

स्थानीय लहचूरा थाने के प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि चार अक्टूबर की शाम को चकरा गांव के निवासी राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसका आठ वर्षीय बेटा मुकेश दोपहर एक बजे से लापता है। मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि बाद में उसी रात, मुकेश का शव उसके घर के अंदर घास के ढेर से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है। मिश्रा ने कहा कि जांच ​​के दौरान बच्चे के दादा पर शक गया। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान दादा ने लड़के की हत्या की बात कबूल की।

सरमन ने पुलिस को बताया कि वह मुकेश को डांट रहा था और गुस्से में आकर उसने उसका गला घोंट दिया और फिर पकड़े जाने से बचने के लिए शव को घास में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि सरमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई