लाइव न्यूज़ :

Jhansi Crime Case: शादी घर में मातम!, टोयोटा ट्रक ने कार में मारी टक्कर, सीएनजी टैंक फटा और दूल्हा, भाई, भतीजा और कार चालक जिंदा जले, ट्रक ड्राइवर मौके से रफू-चक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 15:42 IST

Jhansi Crime Case: र्घटना की सूचना पाते ही पुलिस एवं अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु इस दौरान दूल्हे सहित चार लोगो की जिंदा जल जाने से मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना के बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया और उसमें आग लग गई।पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर कार के अंदर से लोगों को निकाला।अन्य दो बाराती रवि अहिरवार एवं रमेश झुलस गए।

Jhansi Crime Case: झांसी-कानपुर राजमार्ग पर पारीक्षा के निकट ट्रक से टक्कर लगने पर एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार दूल्हे सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई है तथा दो अन्य बाराती घायल झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात में जनपद में एरच क्षेत्र के बिलाटी गांव से एक बारात यहां बड़ागांव क्षेत्र के छपरा गांव आ रही थी और उसी दौरान जब दूल्हे की कार पारीक्षा पुल से गुजर रही थे तभी पीछे से आ रही एक डीसीएम टोयोटा ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया और उसमें आग लग गई।

दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस एवं अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु इस दौरान दूल्हे सहित चार लोगो की जिंदा जल जाने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर कार के अंदर से लोगों को निकाला।

इस दुर्घटना में 25 वर्षीय दूल्हा आकाश अहिरवार, उसका भाई आशीष (20) , भतीजा मयंक (सात) एवं कार चालक जयकरण (32) की मौके पर ही जल जाने के कारण मौत हो गई एवं अन्य दो बाराती रवि अहिरवार एवं रमेश झुलस गए।

पुलिस ने रवि और रमेश को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया । पुलिस अधीक्षक शहर कुमार ने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटना उपरांत भाग गया। उनके अनुसार रवि एवं रमेश की हालत संतोषजनक बताई गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई