लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन मनाया और दवा दिलाने के बहाने ले जाकर 18 वर्षीय बहन कुमारी सहोदर को मारा और 3 दिन बाद प्रेमी विशाल की हत्या की?, झूठी शान की खातिर भाई अरविंद ने खेली खून की होली!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 10:31 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी अरविंद और उसके साथी प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबहन को भी दवा दिलाने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी।टीम ने जाकर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की।तीन दिन पूर्व कर दी गई थी, शव गुढा गांव में फेंका गया था।

झांसीः झांसी जिले के गरौठा क्षेत्र में झूठी शान की खातिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसके बड़े भाई ने तीन दिन के अंतराल में अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी अरविंद और उसके साथी प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने तीन दिन पूर्व बहन के प्रेमी को अपने साथी की मदद से नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर मार डाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके बाद शनिवार को रक्षाबंधन मनाने के बाद अपनी बहन को भी दवा दिलाने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में देर रात जारी एक बयान में बताया गया कि आज सुबह गरौठा के चंद्रपुरा गांव स्थित सुनसान इलाके में दादा महाराज चबूतरे के पास 18 वर्षीय कुमारी सहोदर उर्फ पुत्ती का शव बरामद हुआ था। बयान में कहा गया है कि उसके सिर के बाल काट दिये गये थे।

सनसनीखेज ढंग से हुई इस हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फॉरेंसिक टीम ने जाकर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की। बयान के अनुसार इसी दौरान यह बात प्रकाश में आई कि मृतक के कथित प्रेमी विशाल की हत्या भी तीन दिन पूर्व कर दी गई थी, उसका शव गुढा गांव में फेंका गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुमारी और विशाल करीब चार महीने पहले घर छोड़कर चले गये थे, जिन्हें गरौठा पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो जाने से मामला बंद कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार मगर पिछले कुछ समय से एक बार फिर दोनों ने मिलना शुरू कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार इसी बात से कुमारी का भाई अरविंद नाराज था। सूत्रों के अनुसार वह कुछ दिन पूर्व ही पुणे से अपने गांव वापस आया था और उसने अपने एक साथी प्रकाश प्रजापति के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की योजना बनायी थी। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक योजना के तहत सात अगस्त की सुबह नौकरी दिलाने के बहाने से ले जाकर विशाल की हत्या करके शव थाना लहचूरा क्षेत्र के गुढा गांव में फेंक दिया था। बयान के अनुसार इस संबंध में विशाल के पिता हल्केराम द्वारा अरविंद और प्रकाश प्रजापति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया।

बयान के अनुसार मामले की जांच के दौरान ही अरविंद ने शनिवार को अपनी छोटी बहन बहन कुमारी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उसे दवा दिलाने के बहाने ले जाकर अपने साथी प्रकाश प्रजापति की मदद से गंजा करने के बाद मार डाला और शव को ले जाकर गांव के बाहर स्थित सुनसान जगह में फेंक दिया। बयान के अनुसार पूरे दिन चली खोजबीन के बाद पुलिस ने आज देर शाम आरोपी अरविंद और उसके साथी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?