लाइव न्यूज़ :

Jhansi News: भूसे के ढेर में मिला लापता बच्चे का शव, घर में मिली लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 13:35 IST

Jhansi News: सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के मऊरानीपुर इलाके में आठ साल के एक बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घास के ढेर से मिला। बच्चा शनिवार दोपहर से लापता था। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चकरा गांव के निवासी राजेंद्र कुशवाहा का बेटा मुकेश शनिवार दोपहर तब लापता हो गया था जब उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे।

उन्होंने कहा कि देर शाम पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि देर रात बच्चे का शव उसके घर के अंदर एक घास के ढेर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और जांच के नतीजे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :झाँसीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो