लाइव न्यूज़ :

20 वर्षीय याजुल और दुल्हन के परिधान में सजी 18 वर्षीय मुस्कान के शव पेड़ से लटके, अलग-अलग धर्मों के कारण शादी न कर पाने से दुखी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 19:22 IST

Jhansi: चिरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राहुल राठौर ने बताया कि ग्रामीणों ने एक सुनसान मकान के परिसर में स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से दोनों के शवों को लटका देखा।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार वालों ने उनके बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।याजुल (20) और मुस्कान नाम के ये दोनों युवा पट्टी कुम्हररा गांव के निवासी थे।

Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार को एक मुस्लिम युवक और दुल्हन के परिधान में सजी एक 18 वर्षीय हिंदू महिला के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस को संदेह है कि महिला की शादी कहीं और तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने उनके बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। याजुल (20) और मुस्कान नाम के ये दोनों युवा पट्टी कुम्हररा गांव के निवासी थे।

चिरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राहुल राठौर ने बताया कि ग्रामीणों ने एक सुनसान मकान के परिसर में स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से दोनों के शवों को लटका देखा। उन्होंने कहा कि महिला दुल्हन के परिधान में सजी थी, जिससे स्थानीय लोगों में संदेह पैदा हुआ कि दोनों अपने अलग-अलग धर्मों के कारण शादी न कर पाने से दुखी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला की सगाई कहीं और तय हो जाने के बाद पुरुष और महिला ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?