लाइव न्यूज़ :

झांसीः 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 21 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रही थी, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 15:43 IST

पुलिस के अनुसार टहरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि विगत 18 अप्रैल को गांव के ही तीन युवकों ने उस समय उसका अपहरण कर लिया, जब वह 21 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग जगहों पर उसे रखा तथा बहुजन समाज पार्टी के एक नेता के हाथ सौंप दिया। दतिया (मध्य प्रदेश) के एक गांव में किसी अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया।मौका पाकर युवती ने अपने पिता को फोन किया।

झांसीः झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती का कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार टहरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि विगत 18 अप्रैल को गांव के ही तीन युवकों ने उस समय उसका अपहरण कर लिया, जब वह 21 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रही थी। बाद में गांव के युवकों ने कुछ दिन अलग-अलग जगहों पर उसे रखा तथा बहुजन समाज पार्टी के एक नेता के हाथ सौंप दिया।

इस नेता के यहां झांसी में कुछ दिन रखने के बाद उसे दतिया (मध्य प्रदेश) के एक गांव में किसी अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया, जहां से मौका पाकर युवती ने अपने पिता को फोन किया। परिजनों ने दतिया के ग्राम पठारी जाकर पुलिस के सहयोग से युवती को मुक्त कराया।

टहरौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज सिंह ने बताया कि एक युवती द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ अपने अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत की गई, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवती का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। उन्‍होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा