लाइव न्यूज़ :

झालावाड़ः ज्वेलर व्यवसायी के घर काम करने वाला नौकर ढाई करोड़ कीमत का 5 KG सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी लेकर फरार, ऐसे हुआ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 13:44 IST

व्यवसायी ने शिकायत में आरोप लगाया कि देशराज करीब पांच किलोग्राम सोने के गहने व 1.5 किलोग्राम चांदी के गहनों से भरा बैग चुराकर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनौकर देशराज मीणा घर में काम कर रहा था और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग मेज पर रखा हुआ था। देशराज करीब पांच किलोग्राम सोने के गहने व 1.5 किलोग्राम चांदी के गहनों से भरा बैग चुराकर फरार हो गया।पुलिस के विशेष दल ने अभियुक्त की जानकारी मीडिया व विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की।

जयपुरः राजस्थान में झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर व्यवसायी के घर काम करने वाला नौकर मंगलवार को करीब ढाई करोड़ कीमत का पांच किलोग्राम सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छह घंटों में आरोपी नौकर देशराज मीणा को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ सोना व चांदी बरामद कर लिया। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को अकलेरा निवासी ज्वेलर व्यवसायी सुरेश कुमार (68) ने शिकायत दी कि वह आज सुबह दुकान जाने के लिये तैयार हो रहे थे।

शिकायत के मुताबिक, उनका नौकर देशराज मीणा घर में काम कर रहा था और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग मेज पर रखा हुआ था। व्यवसायी ने शिकायत में आरोप लगाया कि देशराज करीब पांच किलोग्राम सोने के गहने व 1.5 किलोग्राम चांदी के गहनों से भरा बैग चुराकर फरार हो गया।

सेन ने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने अभियुक्त की जानकारी मीडिया व विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश एवं सीमावर्ती जिलों कोटा व बारां की सीमा तथा जिले के सभी थानों में नाकाबंदी शुरू कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर तथा उसके पाये जाने के सम्भावित स्थलों पर दबिश दी गई तथा उसके परिवार, मित्रों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर