लाइव न्यूज़ :

Jhalawar Crime News: 10 फरवरी को घर से भाग कर शादी, 5 मार्च को झगड़ा के बाद पत्नी को धारदार हथियार से हत्या की, ससुर को फोन कर कहा- आपकी बेटी को मार डाला...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2024 15:50 IST

Jhalawar Crime News: 10 फरवरी को अपने घरों से भागने के बाद एक मंदिर में शादी कर ली, इसके बाद सुनीता के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपांच बजे नशे में धुत राजाराम का सुनीता से झगड़ा हो गया।राजाराम ने उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।शादी के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।

Jhalawar Crime News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में भागकर शादी करने के एक महीने से भी कम समय के बाद झगड़े के चलते 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गोगाड़ी गांव के रहने वाले राजाराम तंवर ने अपने ससुर को फोन कर हत्या की जानकारी दी और फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि राजाराम की पिछले साल पंचपिपली गांव की रहने वाली सुनीता से सगाई हुई थी लेकिन सुनीता के परिवार ने शादी रद्द कर दी थी। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और 10 फरवरी को अपने घरों से भागने के बाद एक मंदिर में शादी कर ली, इसके बाद सुनीता के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

दांगीपुरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) सत्यनारायण गोचर ने कहा कि सोमवार शाम करीब पांच बजे नशे में धुत राजाराम का सुनीता से झगड़ा हो गया, बहस के दौरान राजाराम ने सुनीता सिर पर तेज धार हथियार से वार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने कहा कि सुनीता की हत्या करने के बाद राजाराम ने उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।

महिला के पिता ने पुलिस को सूचित किया। गोचर ने कहा कि राजाराम शराब पीने का आदी है और शादी के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। एसएचओ ने कहा कि सुनीता के पिता की शिकायत के आधार पर राजाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सुनीता के परिवार को सौंप दिया गया। 

नोएडा में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया, और जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा की छात्रा ने 29 फरवरी को थाना बिसरख पुलिस को बताया कि उस्मान सैफी नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली