लाइव न्यूज़ :

राजधानी दिल्ली में महिलाओं के सुरक्षित नहीं हैं 'गले', CCTV वीडियो में देखिए कैसे दिया वारदात को अंजाम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 5, 2018 14:13 IST

घटना दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके की है, जिसे 29 जुलाई को अंजाम दिया गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला गली में आ रही है और उसके पीछे एक युवक आ रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 05 अगस्तः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लूटपाट और चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि यहां चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि वे राह चलते लोगों के गले पर हाथ साफ कर दे रहे हैं। एक ताजा सीसीटीवी वीडियो में चेन स्नेचर की एक ऐसी बेखौफ तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, घटना दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके की है, जिसे 29 जुलाई को अंजाम दिया गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला गली में आ रही है और उसके पीछे एक युवक आ रहा है। जैसे ही वह महिला के करीब आता है वैसे ही उसका एक हाथ से गला दबा लेता है और टाइट से जकड़ लेता है।

इसके बाद वहां से एक बाइक सवार गुजरता है, जोकि चेन स्नेचर का साथी होता है। वह आगे जाकर युवक का इंताजर करने लगता है। इतने में चेन स्नेचर महिला को जमीन पर गिरा देता है। महिला के जमीन पर गिरने के तुरंत बाद वह उसकी गर्दन से चेन खींच लेता है और मोबाइल छीनकर वापस भागने लगता है और आगे बाइक से खड़े अपने साथी के साथ फरार हो जाता है। उसके बाद महिला वहां से उठकर उनके पीछे चलती है, लेकिन तब तक वह 'नौ दो ग्यारह' हो चुके होते हैं। महिला अफसोस कर वापस लौट आती है। हालांकि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों के आतंक के चलते स्थानीय निवासी डरे हुए हैं और उनका कहना है कि इलाके में इस तरह की वारदातें आए दिन होती रहती हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा