पति को छोड़ दी और किशोरी से प्यार?, 22 वर्षीय महिला ने बनाए समलैंगिक संबंध और घर से लेकर फरार, पटना में पुलिस ने किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2026 16:07 IST2026-02-24T16:05:36+5:302026-02-24T16:07:07+5:30

जहानाबादः गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Jehanabad Left her husband fell in love teenager 22-year-old woman lesbian relationship fled home police arrested her in Patna | पति को छोड़ दी और किशोरी से प्यार?, 22 वर्षीय महिला ने बनाए समलैंगिक संबंध और घर से लेकर फरार, पटना में पुलिस ने किया अरेस्ट

lesbian

Highlightsआरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पालीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।छोटी देवी और नाबालिग लड़की रिश्तेदार लगती है।

जहानाबादःबिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला द्वारा अपनी रिश्तेदार किशोरी के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए, उसको बहला फुसलाकर ले भागने का आरोप लगा है। दरअसल महिला अपने पति को छोड़ चुकी है, उसका दिल अचानक एक किशोरी पर आ गया। किशोरी भी कोई और नहीं बल्कि उसकी रिश्तेदार ही है।

मौका पाते ही महिला घर से किशोरी को बहला फुसलाकर फरार हो गई। बताया जाता है कि किशोरी के गायब होते ही परिजनों ने टेहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला किशोरी के साथ शादी करने की तैयारी में थी, तभी किशोरी को बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। एक सप्ताह पूर्व किशोरी को अगवा किया गया था। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अगवा करने वाली आरोपित महिला छोटी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि छोटी देवी और नाबालिग लड़की रिश्तेदार लगती है। छोटी देवी को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था और उससे शादी करना चाहती थी। इसी कारण उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गई थी। महिला अपने पति को छोड़ कर अकेली रहती थी।

आपस में रिश्तेदार होने के कारण बच्ची के घर अक्सर आती जाती थी, इसी बीच प्यार हो गया और शादी करने की नीयत से उसे अपने साथ लेकर फरार हो गई थी। गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Web Title: Jehanabad Left her husband fell in love teenager 22-year-old woman lesbian relationship fled home police arrested her in Patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे