लाइव न्यूज़ :

जहानाबादः लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया, पुलिस ने एक्शन लेकर दो किया अरेस्ट, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2022 17:45 IST

बिहार में जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव का मामला है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के पास अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।यह वीडियो 3 से 4 महीने पुराना है।

पटनाः बिहार में जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव एक लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

कहा जा रहा है कि लड़की को पकड़कर कुछ दुष्कर्मियों ने सुदूर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्‍होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो से इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि लड़की कौन है? लेकिन एसपी दीपक रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मामले की जांच चल रही है। वायरल वीडियो में पोचू सिंह लूंगी पहने खड़ा दिख रहा है। लड़की जींस पैंट पहनने की तैयारी में है। इसी बीच कोई उसका वीडियो बना रहा है। कपड़ा पहनने के बाद लड़की वीडियो बना रहे शख्स से गिड़गिड़ाते दिख रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस के पास अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 3 से 4 महीने पुराना है। लेकिन फिर भी पुलिस ने वीडियो के माध्यम से दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मामले में गोविंदपुर गांव निवासी रामाधार शर्मा उर्फ पोचू समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पोचू सिंह पहले भी दुष्कर्म मामले मामले में जेल जा चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली